फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर के ममदोट में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

फिरोजपुर के ममदोट के गांव जामा रखिया उताड़ में नशे के सेवन से एक नौजवान की मौत हो गई है। उक्त नौजवान का फरीदकोट के अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतक के परिजनों का कहना है कि गुरमीत सिंह( 26) पिछले लंबे समय से नशे का सेवन करता था। नशे के सेवन करने से उसकी तबीयत काफी बिगड़ चुकी थी। उसका इलाज फरीदकोट के अस्पताल से करवाया जा रहा था। लेकिन उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उसे अस्पताल से घर ले आए। बुधवार रात उसकी मौत हो गई। गुरमीत शादीशुदा था और उसका एक छोटा बच्चा है। परिजनों का कहना है कि गांव में सरेआम नशा बिक रहा है। पुलिस किसी के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं करती है। मालूम हो कि लक्खोके बहराम में एक महीना पहले नशे के सेवन से चार लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें