फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से युवक की मौत, अकाली दल के नेता का बेटा था मृतक

मोगा जिले के नजदीकी कस्बा बुट्टर कलां में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने के कारण 35 वर्षीय एडवोकेट अमनिंदर सिंह की मौत हो गई। मृतक एडवोकेट अमनिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ नेता हरभूपिंदर सिंह लाडी के बेटे थे। वह शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चल गई, जो सीधे उन्हें जा लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किन परिस्थितियों में और कैसे चली। एडवोकेट अमनिंदर सिंह के आकस्मिक निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों में शोक की लहर फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोगों ने गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। सूचना मिलते ही थाना बंधनी कलां की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना बंधनी कलां के एसएचओ जसविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल शव को दौधर शव गृह में रखवाया गया है। मृतक की बहन के विदेश से आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें