फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: सीवरेज पाइप डालते समय हादसा, मिट्टी में दबा मजदूर

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 26 Feb 2026 04:04 PM IST

शहर के प्रीत नगर इलाके में वीरवार दोपहर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब सीवरेज पाइप डालने का काम कर रहे एक मजदूर के ऊपर अचानक मिट्टी का ढेर गिर गया और वह गहरे गड्ढे में दब गया। जानकारी के अनुसार प्रीत नगर में सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान कच्चे मुलाजिम के तौर पर सीवरेज विभाग में काम कर रहा मजदूर साहिल कुमार सड़क को खोदकर उसमें करीब 10 इंच मोटा अंडरग्राउंड सीवरेज पाइप डाल रहा था। तभी अचानक गड्ढे की मिट्टी खिसक गई और मिट्टी का भारी ढेर साहिल के ऊपर गिर गया, जिससे वह मिट्टी के नीचे बुरी तरह दब गया। स्थानीय लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटा के मुसकात के बाद साहिल को निकला गया फिर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जहां इलाज चल रहा हे ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें