फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर की विकास कॉलोनी में पानी की सप्लाई बंद, लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

फिरोजपुर शहर की विकास कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी के पंप की मोटर बार-बार खराब हो जाती है, जिसके कारण कॉलोनी में पेयजल सप्लाई प्रभावित रहती है। पानी नहीं आने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कत हो रही है। परेशान कॉलोनी निवासियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। लोगों ने मांग की कि खराब पंप मोटर को जल्द ठीक कर नियमित पानी की सप्लाई बहाल की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें