फिरोजपुर रेंज के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने चार किलो 25 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनका तीसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया है। पूछताछ में पता चला है कि उक्त आरोपी पिछले डेढ़ साल से पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के माध्यम हेरोइन की खेप मंगवा रहे हैं। उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।