फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन व 3.50 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ किए दो तस्कर गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2026 09:32 AM IST

जीरा पुलिस ने गश्त के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 500 ग्राम हेरोइन, 3 लाख 50 हजार रुपये की ड्रग मनी तथा एक कार बरामद की है। थाना सदर जीरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, एएसआई गगनप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान गांव सुखेवाला के पास सड़क किनारे बंद पड़े एक ढाबे के निकट एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। कार में बैठे दोनों युवकों को पूछताछ के लिए काबू किया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से डेढ़ किलो हेरोइन और 3.50 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र सूरत सिंह निवासी गांव जड्डवाला मीरा सांगला, थाना बोदीवाला, जिला फाजिल्का तथा आलोक पुत्र भरत लाल निवासी बंडारामपुर, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेक्टर 2200/1, मलोइया, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें