फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव के दो व्यक्ति पाकिस्तान की जेल में एक साल की सजा काटकर लौटे हैं। दोनों व्यक्ति वर्ष 2023 में आई बाढ़ के दौरान पानी में बहकर पाकिस्तान चले गए थे। वहां पर पाक रेंजर्स ने इन्हें पकड़ लिया और उसके बाद इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इन्हें आश्वासन दिया था कि इन्हें जल्द छोड़ दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दोनों देशों के बीच बिगड़े हालात के चलते इन्हें एक साल की सजा हो गई और सजा काटकर अब यह अपने गांव निहाल किलचा लोट हैं । उक्त नौजवानों का कहना है कि अब वह घर आकर बहुत खुश हैं। जब उनसे पूछा गया कि उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया तो उन्होंने कहा कि जिस तरह भारत की जेल में सभी कैदी रहते हैं इस तरह वह भी पाकिस्तान की जेल में रहे थे।