फिरोजपुर सीआईए स्टाफ ने 5 किलो 150 ग्राम हेरोइन व 29 लाख 16 हजार 700 रुपये ड्रग्स मनी समेत दो तस्करों को काबू किया है। इनके पास से तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान साजन पुत्र रमेश वासी बस्ती आवा और रेशम पुत्र यूनिस वासी गांव नौरंगके लेली वाला के तौर पर हुई है। थाना सिटी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उक्त आरोपियों के संबंध पाकिस्तानी तस्करों के साथ है। कई बार पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवा चुके हैं।