फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में 12 किलो हेरोइन व 25 लाख रुपये की ड्रग्स मनी संग तीन काबू

फिरोजपुर डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल व एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले तस्कर कर्ण, रोहित और आकाशदीप को 2 किलो 70 ग्राम हेरोइन व 25 लाख 12000 रुपये की ड्रग्स मनी समेत पकड़ा था। आरोपियों का अदालत से दो दिन का रिमांड हासिल किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी कर्ण ने बताया कि उसने शहर की रिखी कॉलोनी में एक मकान किराये पर लिया हुआ है। इस मकान में उसने पाकिस्तान से मंगवाई हेरोइन की खेप छिपा कर रखी है । पुलिस ने बताई गई जगह पर दबिश देकर 10 किलो हेरोइन बरामद की है। डीआईजी ने कहा कि अभी और जांच पड़ताल की जा रही है। उक्त आरोपियों से और हेरोइन की खेप मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें