फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के मेन बाजार में चोरी, कार में सवार लुटेरों ने कपड़े की दुकान को बनाया निशाना

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Feb 2026 03:32 PM IST

मोगा के मेन बाजार में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे स्विफ्ट डिजायर कार में सवार लुटेरों ने एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे दुकान से लगभग 60 हजार रुपये नकद और 7 से 8 लाख रुपये की कीमत के रेडीमेड लेडीज सूट लेकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए, ताकि घटना कैमरे में कैद न हो सके। हालांकि, इसके बावजूद तीसरी आंख (सीसीटीवी) में लुटेरों की गाड़ी का नंबर कैद होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जल्द ही लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें