फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाय के गांव श्री वाला बराड़ के वाल्मीकि मंदिर में चोरी

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय के साथ लगते गांव श्री वाला बराड़ स्थित वाल्मीकि मंदिर में चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी अनुसार चोर मंदिर का गोलक तोड़कर उसमें मौजूद सारी नकदी लेकर फरार हो गए। इस दौरान चोरों ने धार्मिक मर्यादा को भी ठेस पहुंचाई और रुमाला साहिब को नीचे फेंक दिया। घटना के बाद खाली गोलक को मंदिर के गेट पर फेंक दिया गया। गांव के सरपंच निक्का शर्मा ने बताया कि गोलक में मौजूद सभी पैसे चोर ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इलाके में इस घटना के बाद लोगों में रोष पाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें