फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में सुनार की दुकान पर चोरों का डाका, 20 लाख की ज्वेलरी पर किए हाथ साफ

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 25 Nov 2025 04:44 PM IST

पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाइवे बारठ साहिब राधा स्वामी सत्संग घर के सामने एक सुनार की दुकान पर चोरी की वारदात हुई है। दुकान के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि जब वे अपनी दुकान पर सुबह पहुंचा तो देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि करीब 7 किलोग्राम चांदी और करीब 80 ग्राम सोना व अन्य सामान चोरी हुआ है। कुल उसका 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस को इस संबंधी शिकायत दर्ज करवा दी है। दुकान मालिक ने कहा कि उसे संदेह है कि पड़ोस वाली दु़कान की छत जरिए दुकान में चोर दाखिल हुआ है। वहीं, पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें