डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन पठानकोट की ओर से स्टेट बॉडी के आह्वाण पर पैन डाउन और कम्प्यूटर बंद हड़ताल की गई। जानकारी देते हुए महासचिव गुरदीप सफरी और जगदीप काटल अध्यक्ष ने कहा कि उनकी लंबे समय से जायज मांगों को सरकार अनदेखा कर रही है और अगर आज की चल रही मीटिंग बेनतीजा रही तो संघर्ष ओर तेज किया जाएगा और इससे निकलने वाले परिणामों की जिम्मेदारी सरकार की होगी। क्योंकि डीसी कार्यालय में होने वाले लगभग सभी कार्य ठप पड़े हैं और इससे वहां काम करवाने वाले पहुंच रहे लोग परेशानियों से दो चार होने लगे हैं। खाली हाथ लोगों को घर वापिस लौटना पड़ रहा है। इस मौके सतनाम सिंह सुपरिटेंड अध्यक्ष, जगदीप काटल, गुरदीप सफरी, कविराज, नितिश कुमार, मनदीप सिंह, मोहित मल्होत्रा, अरूण कुमार सीनियर उपाध्यक्ष, सुनीता, अंजू, अंजना, कमल, सुमेश शर्मा, रोहित, गौतम, दीपक, सुमित, हीरा लाल, बलजीत सिंह, सुनील, मनीशा, अमरप्रीत सिंह, दीपक सिंह, स्वीटी रीना और समूह कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।