फिरोजपुर शहर दाना मंडी में गेहूं की पहली ट्राली पहुंचीं है। पंजाब सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू कर दी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से गेहूं आने में देरी हो गई। आज फिरोजपुर शहर की अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है, लेकिन किसी भी एजेंसी का कोई खरीद अधिकारी वहां नहीं पहुंचा है।