वित्त मंत्री पंजाब द्वारा सरकारी कर्मचारियों को "एंटी स्टेट" कहे जाने के विरोध में डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन पठानकोट ने हाथ में राष्ट्रीय झंडा लेकर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। समूह डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन पठानकोट देशभक्ति में डूबकर भारत माता का जयघोष किया। इस मौके पर प्रधान जगदीप काटल, सीनियर मीत प्रधान अरुण कुमार, रोहित शर्मा, वित्त सचिव सुरजीत काटल, मैडम रीना, सुनीता देवी, आरती ठाकुर, स्वेता शर्मा, कुलदीप सिंह, बलजीत सिंह, संदीप राय, मोहित मल्होत्रा, मनदीप सिंह, नितीश कुमार, रोहित गौतम, राजेश कुमार, अमनदीप, राहुल शर्मा, सुनील तनवाल, सुमेश शर्मा, अंजू बाला, तरसेम शर्मा, मुनिश कुमार सबाई, रिकी तनवाल, मुनिश कुमार, रोहित कुमार, सोनिया, बूटा सिंह, हरीश कुमार, रीना, हीरा लाल, बलजीत सिंह, हरदीप सिंह, मनीषा कुमारी, कोमल, सुमित कुमार, राय सिंह, नवप्रीत कौर, कमल कुमार, सुखवंत सिंह और समस्त डीसी दफ्तर के कर्मचारी मौजूद रहे। बाद में समस्त डीसी दफ्तर द्वारा पंजाब प्रधान का धन्यवाद किया गया। इस मौके पर यूनियन के प्रवक्ता गुरदीप सफरी ने "भारत माता की जय" करते हुए कहा कि हमारा संघर्ष हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों से मिला है। पंजाब का हर मुलाजिम अपने देश के लिए मर मिटने और सम्मान की भावना रखता है। लेकिन अपने हकों के लिए लड़ना भी एक देशभक्त का ही फर्ज है।