फगवाड़ा के गाँव दरवेश पिंड में कल देर रात लगभग डेढ़ बजे एक थार गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस कर्मी फगवाड़ा के सिविल अस्पताल लेकर आए लेकिन तीनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि उन्हें घायलों के पास से करीब 4 लाख रुपये मिले थे जो उन्होंने घायलों के परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।