बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर कथित पुलिस बल प्रयोग के विरोध में पंजाब के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहे हैं।इसी क्रम में विगत कुछ दिन पहले ही कंडी क्षेत्र के तलवाड़ा में भी नगर कौंसिल के सफाई सेवकों ने जोरदार रोष प्रदर्शन कर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। स्थानीय बाल्मीकि सभा तलवाड़ा के चेयरमैन जरनैल सिंह मरवाहा व नगर कौंसिल तलवाड़ा के सफाई सेवकों ने यूनियन के प्रधान चमन लाल के नेतृत्व में आज तलवाड़ा के मेन बाजार, पुराणा तलवाड़ा बस स्टैंड,संसारपुर टेरेस चौक, पौंग बांध मार्ग के सहित खोखा मार्केट, सैक्टर नंबर एक, दो,तीन व सैक्टर नंबर चार बैरियर में सभी दुकानदारो ने 30 जुलाई को हर तहर की दुकाने बन्द रखी गई। इसी तरह से तलवाड़ा में लगभग 90%,हाजीपुर में भी 90% तक दुकानदारो ने अपनी दुकाने बन्द रखी जबकि झीर दा खूह बस अड्डे के आस पास की सभी दुकाने लगभग दुकानदारो ने खोल कर रखी गई। स्थानीय बाल्मीकि सभा तलवाड़ा के चेयरमैन जरनैल सिंह मरवाहा व नगर कौंसिल तलवाड़ा के सफाई सेवकों ने यूनियन के प्रधान चमन लाल बरनाला में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सफाई कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि समय रहते डीएसपी और एसएचओ वरनाला को तुरंत प्रभाव से वर्खासत नही किया जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा यदि समय रहते सरकार ने इस संबंध में कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हे इस आंदोलन को और तेज कर किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान चमन लाल, चेयरमैन जरनैल सिंह मरवाहा,कर्मचारी सफाई युनियन के सुरिंदर सिंह,विक्रम सिंह विक्की, वाइस प्रधान साहिल मल्होत्रा,अजय कुमार ,विक्की, सुनील कुमार, दिलीप कुमार, तेज विंदर सिंह, रचना कुमारी, बलविंदर कौर व विपिन कुमार आदि भी उपस्थित हुई