फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट पहुंचे सुखबीर बादल ने किया राजनीतिक माहौल गर्म

Ankesh Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 11:54 AM IST

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शनिवार देर शाम पठानकोट के लामिनी क्षेत्र में पार्टी नेताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उनका स्वागत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया।सुखबीर सिंह बादल के दौरे ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया। इस दौरान उनके साथ विधायक गुरबच्चन सिंह बब्बेहाली, पार्टी सचिव एडवोकेट अशोक शर्मा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुरिंदर सिंह मिंटू ने किया। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से जुड़े कई समर्थकों ने अकाली दल में शामिल होकर पार्टी को मजबूती दी। इस मौके पर नए शामिल हुए सदस्यों का स्वागत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि पार्टी पंजाब के विकास और लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। अवतार सिंह कलेर ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में वास्तविक विकास केवल अकाली दल के शासनकाल में हुआ। उन्होंने दावा किया कि पठानकोट को जिला बनाने, मलिकपुर में कोर्ट कॉम्प्लेक्स और जिला प्रशासनिक कार्यालय के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य अकाली सरकार की देन हैं। साथ ही उन्होंने “मिनी गोवा” जैसे पर्यटन प्रोजेक्ट का भी उल्लेख किया, जिसे क्षेत्र के विकास में अहम कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ओर भी पार्टी को मज़बूत करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें