फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस की बगावत पर हलचल, भूपेश बघेल और प्रताप बाजवा केसी वेणुगोपाल से मिलने पहुंचे

पंजाब कांग्रेस में बगावत के बीच प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने एक बार फिर दोहराया है कि प्रदेश नेतृत्व नहीं बदलेगा। ये गुड्डा-गुड्डी का खेल नहीं है। बघेल को पंजाब कांग्रेस में बढ़ते विवाद के चलते मंगलवार देर रात रायपुर से दिल्ली तलब कर लिया गया था। जब उन्हें दिल्ली आने की सूचना मिली तो उन्होंने आग्रह किया कि वे बुधवार सुबह आएंगे मगर हाईकमान ने उन्हें मंगलवार रात को ही फ्लाइट पकड़कर आने को कहा। इस पर बघेल मंगलवार आधी रात को ही दिल्ली पहुंचे। बुधवार सुबह राहुल गांधी से मुलाकात से पहले बघेल सीधे केसी वेणुगोपाल के आवास पर पहुंचे। उधर चंडीगढ़ से नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा भी वेणुगोपाल से मिलने दिल्ली पहुंचे। करीब आधा घंटा बघेल और बाजवा के साथ वेणुगोपाल ने बैठक की। अब ये नेता राहुल गांधी से मिलेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें