पंजाब के पठानकोट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे पैदल जा रही महिलाओं को चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार सवार दो युवकों समेत तीन की मौत हो गई। यह घटना पठानकोट के हलका सुजानपुर अधीन आते गांव माधोपुर कुलियां की है। घटना का पता चलते ही थाना सुजानपुर की पुलिस ने मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया।