फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव सेहत घनश्याम थोरी ने फिरोजपुर बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा

फिरोजपुर में विशेष सेहत विभाग के विशेष सचिव घनश्याम थोरी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। बाढ़ प्रभावित गांवों में लगे मेडिकल कैंपों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी सेहत विभाग की टीमें बहुत अच्छा काम कर रही है। वह बाढ़ प्रभावित गांवों में लगे मेडिकल कैंपों का जायजा लेने आए हैं। फिरोजपुर की सेहत विभाग टीम ने बाढ़ प्रभावित गांव की गर्भवती महिलाओं की बहुत अच्छी देखरेख की है। उनके खानपान का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिविल सर्जन फिरोजपुर को आदेश दिए है कि वह दोबारा फिर से बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर लोगों से मिले और उन्हें दवाइयां दें और उन्हें बताएं कि पानी से होने वाली बीमारी से कैसे बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें