विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत गणना प्रपत्रों के संग्रहण और उनके डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए रविवार, 19 जुलाई को मोगा जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए। गौरतलब है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत घर-घर सर्वेक्षण अभियान 25 जून 2026 से शुरू हो चुका है, जो 3 अगस्त 2026 तक चलेगा। जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने गणना प्रपत्र जमा नहीं करवाए हैं, उनकी सुविधा और समय पर प्रक्रिया पूरी कराने के उद्देश्य से यह विशेष कैंप लगाए गए। कैंप सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किए गए, जहां बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त किए और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने गणना प्रपत्र जमा कराकर विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया में सहयोग करें।