फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा विवाद में एसओआई और यूथ अकाली दल का बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के समक्ष प्रदर्शन

फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के दौरान सामने आए नकल गिरोह मामले को लेकर पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार को शिरोमणि अकाली दल के छात्र संगठन एसओआई और यूथ अकाली दल ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज़ के मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब सरकार को निशाने पर लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस व स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह के इस्तीफे, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। नेताओं का कहना था कि लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है और मेहनत करने वाले युवाओं का विश्वास डगमगा रहा है। प्रदर्शन में यूथ अकाली दल के पंजाब प्रधान सरबजीत सिंह झिंझर, अकाली नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने में विफल रही है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच नहीं करवाई गई तो आंदोलन को पूरे पंजाब में व्यापक रूप दिया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के दौरान नकल गिरोह का खुलासा हुआ था। पुलिस इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच कर रही है। इस घटनाक्रम के बाद अब विपक्ष भी सरकार पर लगातार हमलावर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें