फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी ने दिव्यांगों को बांटी पेंशन

फगवाड़ा की समाज सेवी संस्था अरदास वेलफेयर सोसायटी की ओर से मासिक प्रोजेक्ट के तहत दिव्यांगजनों को मासिक पेंशन वितरित की गई। सोसायटी के प्रधान जतिन्द्र बोबी ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा गत कई वर्षों से विधवा महिलाओं को प्रत्येक महीने की पहली तारीख को पेंशन दी जा रही है। अब पिछले कुछ महीने से दिव्यांगों को पेंशन बांटने का प्रोजेक्ट भी शुरू किया गया है। महीने की 15 तारीख को पेंशन दी जाती है। दिव्यांगों के लिए चायपान एवं समोसे की सेवा का भी प्रबंध किया गया था। इस अवसर पर समाज सेवक रमन नेहरा तथा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें