पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ के घनी आबादी वाले इलाके संगतपुरा मोहल्ला की गली नंबर 14 में बाइक सवार दो झपट मारों ने रास्ते में पैदल जा रही महिला के कान की बाली को झपटने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी इस कोशिश में नाकाम रहे। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।