पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए रैलियां कर रही हैं। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मोगा के कस्बा बाघापुराना में वीरवार को पंजाब बचाओ रैली की। रैली में शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल और वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ जिले की पूरी सीनियर लीडरशिप और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ही एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा पंजाब की जनता के हितों के लिए आवाज उठाती रही है। आज रैली में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी इस बात का सबूत है कि पंजाब के लोग अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाले।