मुकेरियां बस स्टैंड के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे हरियाणा नंबर की एक गाड़ी से सात क्विंटल के करीब संदिग्ध पनीर पकड़ा गया। डिस्ट्रिक्ट हेल्थ ऑफिसर डॉ. जतिंदर कुमार भाटिया और उनकी फूड सेफ्टी टीम ने जांच की तो शक हुआ कि पनीर घटिया क्वालिटी का है। पनीर के सैंपल लिए गए और उसे कोल्ड स्टोर में रख कर जब्त कर लिया गया। इस मौके पर फूड सेफ्टी ऑफिसर मनीष कुमार सोढी और टीम के दूसरे सदस्य मौजूद थे।