फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा: होशियारपुर चौक से शुगर मिल चौक तक बनी सर्विस रोड कई वर्षों से खस्ताहाल

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 01 Feb 2026 10:31 AM IST

फगवाड़ा के होशियारपुर चौक से शुगर मिल चौक तक बनी सर्विस रोड पिछले कई सालों से खस्ताहाल है। वर्षा का पानी कई कई दिनों तक यहां खड़ा रहता है तथा इस सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। दो पहिया वाहन चलाते समय भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा बहुत बार वाहन चालक यहां गिर कर चोटिल हो जाते हैं। लेकिन इस सड़क का निर्माण ना तो हाईवे अथारिटी वाले करवा रहे हैं और न ही नगर निगम के अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क को जल्द से जल्द बनवाया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें