फिरोजपुर में पंजाब सरकार की ओर से चलाई गई युद्ध नशे के विरुद्ध योजना के तहत एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस मौके पर आप के विधायक रजनीश दहिया व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि विभिन्न गांवों में उनके वालंटियर हैं, उन्हें एक फार्म देंगे, जो प्रत्येक घरों में नशे करने वाले और नशा छोड़ देने वालों की जानकारी भर कर सरकार तक पहुंचाएंगे। विभिन्न गांवों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया है।