फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्क साधू के पास बरसाती नाले में पानी आने से स्कूल बस कीचड़ में फंसी, ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित निकाला

शाहिल शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2026 06:50 PM IST

होशियारपुर-ऊना रोड पर स्थित गांव चक्क साधू से बशोई जाने वाले मार्ग पर सोमवार सुबह बरसाती नाले में पानी आने के कारण एक स्कूल बस कीचड़ में फंस गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। गांव के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और बाद में बस को भी कीचड़ से बाहर निकाल लिया। जानकारी के मुताबिक चक्क साधू के पास हिमाचल प्रदेश की सीमा लगती है। सुबह से ही ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण बरसाती नाले में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया। इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूल बस बच्चों को लेकर गुजरती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस नाले तक पहुंचने से कुछ दूर पहले ही कीचड़ में धंस गई। घटना की सूचना मिलते ही चक्क साधू के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सबसे पहले बस में सवार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी ने मिलकर बस को भी कीचड़ से बाहर निकाल दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें