फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई सावन शिवरात्रि, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कोटकपूरा शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सावन शिवरात्रि का पर्व मंगलवार को बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सावन शिवरात्रि के अवसर पर सबसे पहले गंगोत्री और हरिद्वार से गंगाजल की कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ भगवान शिव की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री बिजली महादेव कांवड़ संघ के भक्तजनों ने कांवड़ अर्पित करते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाए। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से सावन शिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए गंगाजल और बेलपत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, वहीं भक्तजनों के लिए फलाहार का भी प्रबंध किया गया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावन शिवरात्रि का सनातन धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें