अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन (रजि. नं. 44) के बैनर तले आज बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम पठानकोट कार्यालय का मांगों को लेकर घेराव किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष रमेश कुमार कट्टू ने की। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते चेताया कि यदि उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। आने वाले दिनों में उन्होंने पंजाब सरकार का पुतला फूंकने की भी चेतावनी दी।