फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार का जलाया पुतला

अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन (रजि. नं. 44) के बैनर तले वीरवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने पठानकोट नगर निगम कार्यालय का घेराव कर मांगों को लेकर सरकार खिलाफ नारेबाजी की। उपरांत सभी कर्मचारियों ने बाजार में एक रोज मार्च निकाला और सरकार का वाल्मीकि चौक में पुतला भी जलाया। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान रमेश कुमार कट्टू ने की। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को ओर तेज करेंगे, जिससे निकलने वाले परिणाम की सरकार की जिम्मेदारी होगी। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नगर निगम पठानकोट में आउटसोर्सिंग और दैनिक वेतन पर कार्यरत सभी सफाई मजदूरों और सफाई सेवकों को तुरंत नियमित करना, पिछले 15 से 20 वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बिना किसी देरी के स्थायी करने सहित अन्य प्रमुख मांगों में 1 जनवरी 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को तत्काल लागू करना शामिल है। इसके अलावा, 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को छठे पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ देने की मांग भी की गई है। सफाई सेवकों और सफाई कर्मियों के विभिन्न भत्तों तथा लंबित बकाया राशि का जल्द भुगतान करने की मांग भी यूनियन की ओर से उठाई गई है। इस मौके मनोज भट्टी, नरिंदर लवली, राजेश कुमार डाक्टर, संजीत, विक्की मलिक आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें