बरनाला बस स्टैंड रोड स्थित मेन मार्केट में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात हमलावरों ने तलवारों से हेयर सैलून पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और नकदी लूटकर फरार हो गए। हमले में सैलून मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।