फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई सेवक यूनियन ने हड़ताल खत्म होने को बताया कोरी अफवाह

सफाई सेवक यूनियन पंजाब के प्रांतीय प्रधान अशोक सारवान ने 8 जुलाई से चल रही राज्यव्यापी हड़ताल खत्म होने के दावों को पूरी तरह अफवाह करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी पक्ष की ओर से हड़ताल समाप्त होने की झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं, जबकि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। सोमवार शाम कुछ मीडिया रिपोर्टों में सफाई सेवकों की हड़ताल समाप्त होने के दावे सामने आने के बाद अशोक सारवान ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि अभी तक सरकार की ओर से हड़ताली सफाई कर्मचारी यूनियनों के साथ कोई बैठक नहीं की गई है और न ही उनकी मांगों पर कोई ठोस चर्चा हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूनियन की लंबित मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि यूनियन ने मई महीने में भी हड़ताल की थी। उस समय सरकार ने एक महीने के भीतर सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया। इसी के विरोध में 8 जुलाई से पूरे पंजाब में सफाई सेवकों की हड़ताल जारी है। प्रांतीय अध्यक्ष अशोक सारवान ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार उनकी हड़ताल को कमजोर करने और कुचलने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि हड़ताल खत्म होने की अफवाह फैलाना भी इसी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने दोहराया कि यूनियन की सभी लंबित मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही यूनियन ने 30 जुलाई को प्रस्तावित पंजाब बंद के आह्वान को भी सफल बनाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें