फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा: LPG गैस को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म, प्रशासन ने कहा कोई कमी नहीं

Ankesh Kumar Updated Thu, 26 Mar 2026 04:34 PM IST

मोगा जिले में एलपीजी गैस की कमी को लेकर लगातार चल रही खबरों के बीच लोगों में पैनिक का माहौल बन गया है। गैस एजेंसियों के बाहर सिलिंडर लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हालांकि, इन खबरों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। इसी कड़ी में वीरवार को मोगा जिला फूड सप्लाई अधिकारी जसविंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गैस की उपलब्धता और सप्लाई व्यवस्था की जांच की और लाइन में लगे उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। वहीं, गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग करीब 25 दिनों के अंतराल के बाद हो रही है, लेकिन बुकिंग के एक-दो दिन के भीतर ही सिलिंडर मिल रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि वे दो-तीन घंटे से लाइन में लगे हुए हैं, जबकि कई उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्होंने एक दिन पहले ही बुकिंग करवाई थी और अगले दिन सिलिंडर मिल गया। गैस एजेंसी संचालक अविनाश गुप्ता ने भी स्पष्ट किया कि गैस की कोई कमी नहीं है। लोग सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के कारण बेवजह घबरा रहे हैं। एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के घर तक सिलिंडर की नियमित डिलीवरी की जा रही है और गांवों में भी सप्लाई सुचारू रूप से भेजी जा रही है। बुकिंग प्रक्रिया में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है और सभी को समय पर गैस उपलब्ध करवाई जा रही है। फूड सप्लाई अधिकारी जसविंदर सिंह ने दोहराया कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है, जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं। उन्होंने अपील की कि वे बुकिंग के बाद घर पर ही सिलिंडर मंगवाएं और अनावश्यक रूप से एजेंसियों के बाहर भीड़ न लगाएं। प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है और गैस की सप्लाई में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें