फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह: खन्ना में वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, दोपहिया चालकों को बांटे हेलमेट

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 Jan 2026 01:54 PM IST

सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से एसएसपी खन्ना ने सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत करते हुए भारी वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाए। उन्होंने कहा कि रात के समय दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में रिफ्लेक्टर लगाना जरूरी है ताकि पीछे से आने वाले वाहन चालकों को भारी वाहनों का अंदाज़ा पहले से हो सके और हादसों से बचाव हो। इस मौके पर एसपी खन्ना दर्पण दर्पण दर्पण अहलूवालिया ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए और उन्हें ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिंदगी बहुत कीमती है, इसलिए वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जागरूकता अभियान, सेफ्टी उपाय और नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया जाएगा ताकि जिले में दुर्घटनाओं की संख्या कम की जा सके। इस मौके पर sp, हरमिंदर कौर गिल, डीएसपी करमजीत सिंह व ट्रैफिक इंचार्ज कुलजीत सिंह भी मौजूद थे

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें