पंजाब में अब दरियाओं (नदियों) के बांध जियोट्यूब से मजबूत किए जाएंगे। बाढ़ नियंत्रण के मद्देनजर सूबे में पहली बार इस नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर काम शुरू हो चुका है। फिलहाल ससराली (लुधियाना) में सतलुज नदी के किनारे जियोट्यूब को बिछाने का काम तेजी से चल रहा है।