पंजाब में गैंगस्टरों की तरफ से लोगों को फिरौती की मांग को लेकर धमकी भरे फोन कॉल्स का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला पठानकोट का है। यहां प्रॉपर्टी का काम करने वाले एक शख्स को गैंगस्टर हैरी चड्ढा ग्रुप की तरफ से धमकी भरा फोन आया है। धमकी देने वाले ने लाखों रुपये की फिरौती की मांग की है। पीड़ित राज कुमार उर्फ राजू निवासी नत्थू नगर ढांगू रोड ने परिवार के सदस्यों के साथ पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 2 में शिकायत दी है।