फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में चन्नी के धरने के बाद राजा वड़िंग गुट ने धरना किया स्थगित,5 अगस्त को आएंगे भूपेश बघेल

बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के समक्ष फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में दिए गए धरने के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुट से सम्बंधित जिला कांग्रेस कमेटी फरीदकोट ने इसी मामले को लेकर यूनिवर्सिटी समक्ष 31 जुलाई को प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया है। साथ ही 5 अगस्त को फरीदकोट दौरे पर आ रहे पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवदीप सिंह बब्बू बराड़ ने कहा कि बुधवार को दिए गए धरने के बारे में जिला कांग्रेस कमेटी के साथ किसी प्रकार का विचार-विमर्श नहीं किया गया था। इसी कारण जिला कांग्रेस उस धरने में शामिल नहीं हुई, क्योंकि जिला कांग्रेस पहले ही 31 जुलाई को अपना धरना प्रस्तावित कर चुकी थी। उन्होंने कहा कि बुधवार को हुए धरने के बाद प्रदेश नेतृत्व के साथ तालमेल बनाकर जिला कांग्रेस ने 31 जुलाई को प्रस्तावित धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट है और 5 अगस्त को फरीदकोट में पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें