फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में रेलवे ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में करवाई रन फॉर यूनिटी

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 31 Oct 2025 05:24 PM IST

फिरोजपुर मंडल ने भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आज "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर, मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने रेलवे स्टेडियम, फिरोजपुर में अधिकारियों, कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को "एकता शपथ" दिलाई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग एवं वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की अगुआई में अधिकारियों, कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने "रन फॉर यूनिटी" में उत्साहपूर्वक भाग लिया। "रन फॉर यूनिटी" में लगभग 100 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रेलवे स्टेडियम, फिरोजपुर में दौड़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें