फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में मेडिकल स्टोर पर रेड, 2169 नशीली गोलियां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत मोगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोट ई सेखा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर पर रेड कर भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार, एसएचओ सुनीता रानी की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर “प्रेम मेडिकल हाल” नामक दुकान पर छापा मारा। रेड के दौरान मौके से 1600 प्रेगाबालिन कैप्सूल, 569 नशीली गोलियां और 9,940 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। पुलिस ने मौके से सचिन छाबड़ा नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक कार भी जब्त की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी के साथी सुखजीत सिंह का नाम सामने आया है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। इस संबंध में डीएसपी धर्मकोट सुखमंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें