फिरोजपुर में पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर सांझा फ्रंट ने मांगों के समर्थन में जिला कोआर्डिनेटर की अगुवाई में सोमवार को डीसी दफ्तर के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पंजाब सरकार का पुतला फूंका। फ्रंट के नेताओं का कहना है कि उनके लंबे समय से कई मांगें लंबित चली आ रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है। जबकि चुनाव से पहले भगवंत मान ने उनकी मांगें पूरी करने का वादा किया था जो अभी तक पूरी नहीं की गई है।