पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में पंजाब सरकार ने एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। पिछले साल जिन ग्रुपों ने शराब के ठेके लिए थे, उन्हें इस बार भी 6.5 प्रतिशत रेट बढ़ोतरी के साथ प्राथमिकता दी जाएगी। पंजाब में इस वित्त वर्ष के दौरान शराब बिक्री से 12800 करोड़ रुपये राजस्व इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने यह जानकारी दी। चीमा ने बताया कि पंजाब में कोविड वॉलिंटियर्स को नर्सिंग और पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्तियों में 5 से लेकर 10 अंक तक विशेष लाभ मिलेगा। गैंगस्टरों, अपराधियों, नशा तस्करों की मुखबिरी करने वाले लोगों की इनाम राशि भी बढ़ाई गई है। वन टाइम सेटलमेंट योजना की मिआद 30 जून तक की गई। बाढ़ के दौरान जिन जमीनों पर जो किसान खेती कर रहे थे, भले ही जमीन के मालिक न हों तब भी उन्हें बाढ़ मुआवजा दिया जाएगा। विशेष कमेटी उन काश्तकारों की तस्दीक करेगी।