फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में पंजाब बंद का व्यापक असर, सफाई कर्मचारियों ने निकला विशाल रोष मार्च

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को दिए गए पंजाब बंद का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। शहर के अधिकांश बाजार पूरी तरह बंद रहे, जबकि कांग्रेस, भाजपा, शिरोमणि अकाली दल, भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां), व्यापार मंडल तथा विभिन्न कर्मचारी व मजदूर संगठनों ने बंद का समर्थन किया और सफाई कर्मचारियों द्वारा विशाल रोष मार्च निकाला। हालांकि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लाठीचार्ज के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगें, विशेषकर तीन वर्ष की सेवा के बाद कर्मचारियों को पक्का करने की मांग दोहराई। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। व्यापार मंडल ने भी सफाई कर्मचारियों के संघर्ष को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें