फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने बस स्टैंड बंद कर किया प्रदर्शन

पीआरटीसी और पनबस के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की लंबे समय से चल रही मांगों को लेकर आज पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन किए जाए रहे हैं। सभी बस स्टैंड बंद कर दिए गए हैं। प्रदर्शन से पहले ही विभिन्न जिलों में यूनियन के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मोगा में भी यूनियन केई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मोगा में बस स्टैंड को बंद कर कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा लागू की जा रही किलोमीटर स्कीम उनके हितों के खिलाफ है। आज इसी स्कीम का टेंडर खुलना था। कर्मचारियों के अनुसार पंजाब के 32 डिपो में दो घंटे के रोष-प्रदर्शन का निर्णय पहले ही ले लिया गया था, लेकिन सरकार ने बीते दिन शाम को यूनियन नेताओं को डिटेन कर लिया, जबकि कुछ को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। कर्मचारियों ने मांग की है कि सरकार तुरंत किलोमीटर स्कीम को रद्द करे और यूनियन नेताओं को रिहा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें