फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में यूजीसी कानून के खिलाफ रोष रैली

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 01 Feb 2026 03:16 PM IST

यूजीसी कानून के खिलाफ आज भारत बंद का असर जिला पठानकोट के जुगियाल से पठानकोट को जाने वाली सड़क पर पढ़ते पैंगोली चौक में देखने को भी मिला। इस चौक के सभी दुकानदारों ने सुबह से ही अपनी दुकानें  बंद करके यूजीसी कानून का पूरा विरोध किया। स्वर्ण एकता मंच के प्रधान विशाल ठाकुर, प्रकाश सालरिया, लकी मन्हास, राकेश काटल, विकास ठाकुर आदि ने संयुक्त रूप में बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने यूजीसी कानून लागू करके स्वर्ण जातियों के खिलाफ होने का पक्का सबूत दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस कानून के खिलाफ स्वर्ण एकता मंच के लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पूरे अड्डे का चक्कर लगाया। उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि एक रहोगे तो सेफ रहोगे ,जबकि दूसरी तरफ यूजीसी कानून लाकर हिंदुओं को बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि विश्व विद्यालयों में समानता का अधिकार सभी को मिल रहा है ,तो ऐसे काले कानून बनाने की क्या आवश्यकता  है। जिस कानून से स्वर्ण जाति और एससी, बीसी , एसटी जाति के बच्चों में भेदभाव पैदा हो रहे हो। उन्हें देश के प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि ऐसे काले कानून को वापस लिया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें