फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में शिरोमणि अकाली दल (बादल) के नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 14 Jan 2026 04:59 PM IST

फगवाड़ा में शिरोमणि अकाली दल (बादल) के सिटी प्रधान रंजीत सिंह खुराना व अन्य नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान शिअद नेताओं ने आप सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर जुबानी हमला बोला। नेताओं ने कहा कि पिछले कुछ समय से सरकारें सिख समुदाय के धार्मिक संस्थानों को कमजोर करने की लगातार कोशिशें कर रही हैं। अब भगवंत मान 328 पवित्र स्वरूपों के मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए कर रहे हैं।

श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तैयार की गई भाई ईशर सिंह की रिपोर्ट में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि पवित्र स्वरूपों को चुराया गया या उनका अपमान किया गया। इस रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि ये पवित्र स्वरूप संबंधित कर्मचारियों की मिलीभगत से बाहरी संगतों को दिए गए थे और उनका बकाया दान ट्रस्ट फंड में जमा नहीं किया गया था और न ही इन पवित्र स्वरूपों का बिल काटा गया था।

मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी को यह साफ समझ लेना चाहिए कि सुखबीर सिंह बादल एक नाकाम सरकार की गीदड़ धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें