फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब, जिला फिरोजपुर की जिला स्तरीय बैठक गुरुद्वारा अरमानपुरा साहिब (फिरोजपुर के निकट) में जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह बाठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की जानकारी जिला प्रेस सचिव बलजिंदर सिंह तलवंडी निपालां ने दी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रधान सुखविंदर सिंह सभरा और वरिष्ठ नेता धर्म सिंह सिद्धू ने बताया कि 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट में होने वाली महापंचायत में जिले के सभी जोनों से बड़ी संख्या में किसान और मजदूर बसों के जरिए पहुंचेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे के विरोध में गांव आसल के रेलवे फाटक पर उनका पुतला फूंका। भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौते को रद्द किया जाए। किसान नेताओं ने कहा कि यह समझौता किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों और व्यापारियों के हितों के खिलाफ है।