फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में डटे पावरकॉम कर्मचारी, पंजाब सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

पठानकोट में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखी। पठानकोट सब स्टेशन में रोष जताने के बाद कर्मचारियों ने एक रोष मार्च भी निकाला। हालांकि इन कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के चलते बिजली विभाग के कई काम लंबित रहे और उनका किसी भी तरह से समाधान नहीं हो सका। जानकारी देते हुए ग्रिड सब स्टेशन इंप्लाइज यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 24 स्टेट कानूनी सलाहकार बलविंदर भगत ने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगेें सरकार नहीं मानती तब तक उनकी हड़ताल स्टेट कमेटी के फैसले अनुसार जारी रहेगी। पूरे पंजाब में बिजली विभाग में 70 प्रतिशत स्टाफ की कमी चल रही है। आज उनकी हड़ताल के चलते बिना एक्सपीरियंस कर्मचारियों से विभाग काम चलाने की कोशिश कर रहा है जिसके चलते किसी भी समय जानी माली नुकसान भी हो सकता। जो कर्मचारी काम पर डटे रहे वे भी वीरवार उनके समर्थन में आएंगे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें